सॉफ्टवेयर क्या है ?

Q.- सॉफ्टवेयर क्या है?

A.- सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का वह भाग है जिसका इस्तेमाल करके हम कंप्यूटर से कोई काम करा सकते है। सॉफ्टवेयर को छुआ नहीं जा सकता बस देखा और चलाया जा सकता है क्यूंकि यह और कुछ नहीं बस कंप्यूटर की भाषा में लिखी गयी सूचनाओं और आदेशो का एक समूह होता है जो कंप्यूटर के अंदर ही किसी स्टोरेज device (जैसे हार्ड डिस्क) के अंदर स्टोर रहता है यानि की रखा रहता है। सॉफ्टवेयर अपने आप काम नहीं करते उनको हम अपने काम के हिसाब से इस्तेमाल करते है हमें सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए कुछ जरूरी उपकरणों की जरूरत पड़ती है जिन्हें हम हार्डवेयर कहते है हार्डवेयर को हम अपने हाथो से छु सकते है। सॉफ्टवेयर को अपनी आँखों से देख सकते है लेकिन नहीं छु सकते है क्योंकि हार्डवेयर एक पदार्थ होता है जबकि सॉफ्टवेर कोई पदार्थ नहीं है यह बस कंप्यूटर के अंदर इंसानों द्वारा लिखे गए कुछ आदेशो का समूह है जिनके जरिये हम कंप्यूटर से अपना काम करवाते है। एक सॉफ्टवेर किसी एक ख़ास काम के लिए ही बना होता है / 

Types of software :-

                                                      मुखतः सॉफ्टवेयर को तीन भागो में बाटा गया है।

1- सिस्टम सॉफ्टवेर (System software)

2- एप्लीकेशन सॉफ्टवेर (Application software)

3- यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility software)

1- सिस्टम सॉफ्टवेर (System software) :-

                                                                              सिस्टम सॉफ्टवेयर यानी वे सॉफ्टवेयर जो कंप्यूटर को नियंत्रित करने का कार्य करते है इन्हें हम आपने कामो के लिए use नहीं करते लेकिन कंप्यूटर को चलने के लिए इनकी जरूरत होती है। एप्लीकेशन सॉफ्टवेर भी सिस्टम सॉफ्टवेर पर depend होकर ही चल पाते है ये कंप्यूटर की आत्मा के तरह है अगर कंप्यूटर में सिस्टम सॉफ्टवेर नहीं रहेगा तो कंप्यूटर हमारा कोई भी काम नहीं करेगा।
                

ऑपरेटिंग सिस्टम :-

                                    ऑपरेटिंग सिस्टम व्यवस्थित रूप से जमे हुए साफ्टवेयर का एक समूह होता है जो आंकडो एवं निर्देश के संचरण को नियंत्रित करता है। आपरेटिंग सिस्टम हार्डवेयर और साफ्टवेयर के बीच सेतु/पुल का कार्य करता है। कम्प्यूटर अपने आप में कोई भी अस्तित्व नही रखता है। यह केवल हार्डवेयर जैसे की-बोर्ड, मॉनिटर, सी.पी.यू इत्यादि का समूह है। आपरेटिंग सिस्टम समस्त हार्डवेयर के बीच सम्बंध स्थापित करता है। आपरेटिंग सिस्टम के कारण ही प्रयोगकर्ता को कम्प्यूटर के विभिन्न भागों की जानकारी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह सिस्टम के संसाधनों को बांटता एवं व्यवस्थित करता है। उदाहरण के लिए आप प्रिटिंग का कोई काम करें तो केन्द्रिय प्रोसेसर आवश्यक आदेश देकर वह कार्य आपरेटिंग सिस्टम पर छोड देता है और वह स्वयं अगला कार्य करने लगता है। इसके अतिरिक्त फाइल को पुनः नाम देना, डायरेक्टरी की विषय सूची बदलना, डायरेक्टरी बदलना आदि कार्य आपरेटिंग सिस्टम के द्वारा किए जाते है।

उदहारण :-


2- एप्लीकेशन सॉफ्टवेर (Application software) :-

                                                                                               एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर यानी वे सॉफ्टवेयर जिनको हम अपने काम के लिए उपयोग में लेते है। हर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर एक ख़ास काम के लिए बना होता है जैसे की फोटोज एडिट करना विडियो एडिट करना गाने सुनना आदि हम आपने कामो के लिए एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को ही काम में लेते है। एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर सिस्टम सॉफ्टवेर पर depend हो कर चलते है यह सीधे कंप्यूटर से कम्यूनिकेट नहीं करते यह सिस्टम सॉफ्टवेर से कम्यूनिकेट करते है।एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को apps भी कहा जाता है आप जो अपने फ़ोन में या कंप्यूटर में जो रोज मर्रा के कामो के लिए उपयोग करते है उन्हें ही एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

उदहारण :-


3- यूटिलिटी सॉफ्टवेयर (Utility software) :- 

                                            यूटिलिटी सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर के एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, सिस्टम सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को ब्यवस्थित रूप में लाने के लिए किया जाता है। वैसे तो यूटिलिटी सॉफ्टवेयर सिस्टम सॉफ्टवेयर के अंतर्गत ही आते है लेकिन कभी कभी इन्हें अलग गिना जाता है। कुछ यूटिलिटी सॉफ्टवेयर आपने देखे ही होंगे जैसे की हम कंप्यूटर में से virus हटाने के antivirus सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है यह antivirus सॉफ्टवेयर एक यूटिलिटी सॉफ्टवेर है।

उदहारण :-

  • 1- Antivirus
  • 2- Disk cleaner
  • 3- Disk manager
  • 4- Windows defender

No comments:

Teaching of Biology -Approaches and Methods of Teaching (B.Ed. Campus Year - 1 )

 UNIT 2-  APPROACHES AND METHODS OF TEACHING SCIENCE Structure  2.1 Introduction  2.2 Objectives  2.3 Enquiry Approach  2.3.1 How to Use thi...